जगदीप डांगी के हिन्दी सोफ़्टवेयर अनुवादक और शब्दकोश के विन्डोज आधारित परीक्षण संस्करण को डिजिट पत्रिका ने सी.डी. के साथ जारी किया
क्या भारत सरकार अथवा मध्यप्रदेश सरकार श्री डांगी की प्रतिभा का उपयोग करेंगी ?
गंजबासौदा (मध्यप्रदेश)। साफ्टवेयर इंजीनियर जगदीप डांगी द्वारा निर्मित हिन्दी सोफ़्टवेयर अनुवादक और शब्दकोश के विन्डोज (९५/९८/एक्स-पी) आधारित परीक्षण संस्करण को डिजिट पत्रिका ने अपने अप्रैल-२००७ संस्करण की सी.डी. के साथ जारी किये हैं. यह जानकारी श्री डांगी द्वारा "अनुरोध" को ई-मेल संदेश के माध्यम से प्रेषित की हॆ।
इसके पूर्व माइक्रोसाफ्ट 'भाषा इंडिया' ने
श्री डांगी के प्रोजेक्ट 'भाषा सेतु' के तहत हिंदी भाषा में सॉफ्टवेयर विकसित करने
की उपलब्धियों से प्रभावित होकर उनका एक साक्षात्कार 'सक्सेस स्टोरी' के तहत जारी किया
था। उल्लेखनीय है कि माइक्रोसॉफ्ट 'भाषा इंडिया' पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के चुनिंदा
प्रख्यात व्यक्तियों के साक्षात्कार ही 'सक्सेस स्टोरी' के तहत प्रकाशित किये जाते हैं।
जिसके तहत लोरी ब्राउनेल जीएम विंडोज इंटरनेशनल एंड ग्लोबल सर्विसेस डिविजन, एंडी अब्बर
ग्रुप प्रोग्राम मैनेजर ऑफ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस इंटरनेशनल, बाब ईटन एमबीपीएस, एंटो
पीटर आदि के साक्षात्कार प्रकाशित हो चुके हैं। डांगी के साक्षात्कार को इन्हीं प्रख्यात व्यक्तियों के साक्षात्कार
की श्रेणी में शामिल कर प्रकाशित किया गया था। जगदीप के साक्षात्कार राष्ट्रीय और
अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं जैसे डिजिट, आईटी, विज-इंडिया, सीटीओ फोरम,
इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए, सीएसआई, कम्युनिकेशन, बीबीसी आदि द्वारा भी प्रकाशित किए
गए हैं।